हाजीपुर, मई 11 -- जिले के विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र में अभियान चलाकर 28 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या कांड में 01, स्नेचिंग कांड में 04, चोरी कांड में 02,हत्या का प्रयास कांड में 01,पॉक्सो एक्ट कांड में 01, एनडीपीएस एक्ट कांड में 01, उत्पाद अधिनियम में 06 एवं अन्य कांड में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वही पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 109 वारंट, 140 इश्तिहार, 26 कुर्की एवं 141 ई-सम्मन का निष्पादन किया। पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 22 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक कार, एक फोन, एक पिकअप एवं दो बाइक बरामद किया। घनश्याम कुमार

हिंदी हिन्दुस्त...