हाजीपुर, जुलाई 18 -- पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वैशाली जिले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में वैशाली पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग मामलों 26 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। वही यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने 07 लाख 41 हजार 500 का जुर्माना लगाया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या के कांड में 01, अपहरण के कांड में 01,आर्म्स एक्ट कांड में 02, एनडीपीएस एक्ट कांड में 02, चोरी के कांड में 06, उत्पाद अधिनियम कांड 11 एवं अन्य कांड में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वही पुलिस ने 02 वारंट एवं 30 कुर्की का निष्पादित किया। अवैध मादक पदार्थ के विरोध छापेमारी कर पुलिस ने 123.345 लीटर विदेशी शराब, 815 लीट...