हाजीपुर, जून 21 -- जिले के विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र में अभियान चलाकर 21 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि आर्म्स एक्ट कांड में 01, चोरी के कांड में 01, उत्पाद अधिनियम में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 75 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। वहीं पुलिस ने 06 वारंट एवं 26 कुर्की का निष्पादन किया। अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध छापेमारी कर पुलिस ने 400 देसी शराब एवं 68.85 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक पिकअप एवं एक टेंपू बरामद किया। घनश्याम कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...