हाजीपुर, अगस्त 5 -- पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देश पर अलग-अलग थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह जानकारी एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि हत्याकांड में 01, हत्या के प्रयास कांड में 01, आर्म्स एक्ट कांड में 02, एनडीपीएस एक्ट कांड में 02, अपहरण कांड में 01, चोरी के कांड में 02, उत्पाद अधिनियम में 06 एवं अन्य कांड में 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस ने 01 वारंट एवं 29 कुर्की का निष्पादन किया। अवैध मादक पदार्थ के विरोध में छापेमारी कर पुलिस ने 71.200 लीटर विदेशी शराब एवं 17 ग्राम स्मैक बरामद किया। वहीं पुलिस ने यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 01 लाख 32 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक टाटा मैजिक बरामद किया। घन...