बोकारो, जून 9 -- तेनुघाट। बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तेनुघाट में मंगलवार को समारोह कर अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों के मामले में प्राप्त कुल 83 चोरी व गुम हुए बरामद मोबाइल सभी थाना प्रभारियों के बीच संबंधित मालिकों में एसडीपीओ रविन्द्र कुमार सिंह ने वितरण किया। एसडीपीओ ने बताया कि एसपी नाथु सिंह मीना के आदेश पर मोबाइल गुम व चोरी संबंधित मामले सीईआईआर पोर्टल पर अपलोड कराई गई थी जिससे यह बड़ी सफलता मिली। सौंपे गए मोबाइलों में बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत मामले में 6, गांधीनगर ओपी के 2, बोकारो थर्मल थाना के 5, कथारा ओपी के 4, चंद्रपुरा थाना के 3, दुग्दा थाना के 2, नावाडीह थाना के 3, पेंक नारायणपुर थाना के 1, गोमिया थाना के 7, महुआटांड़ थाना के 8, आईईएल थाना के 1, चतरोचट्टी थाना के 10, जगेश्वर विहार थाना के 4, ललपनिया ओपी क...