चोरी व गुम हुए 89 मोबाइल बरामद कर उसके धारकों को लौटाया
समस्तीपुर, अगस्त 8 -- समस्तीपुर। ऑपरेशन मुस्कान के तहत समस्तीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुम और चोरी हुए 89 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये है। सत्यापन के बाद शुक्रवार को एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। एसपी ने बताया कि साइबर तकनीक और सूचना संकलन के माध्यम से मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया। अभियान का संचालन साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक और पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय कुमार के नेतृत्व में किया गया। सदर-1 टीम ने 19 मोबाईल, सदर-2 ने 28 मोबाईल, दलसिंहसराय ने 17 मोबाईल, रोसड़ा ने 11 मोबाईल, पटोरी ने 12 मोबाईल और साइबर थाने की टीम ने दो मोबाईल बरामद किए। मोबाइल वापस मिलने पर अनिल कुमार, पवन कुमार और सूरज कुमार समेत अन्य लोगों ने पुलिस का आभार जताया। इस दौरान ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.