सीतामढ़ी, सितम्बर 7 -- डुमरा। पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के निर्देश पर जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) सीतामढ़ी द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के दौरान पुलिस ने चोरी एवं गुम हुए कुल 60 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। मंगलवार को इनमें से 32 मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत सुपुर्द कर दिए गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। कई लोगों ने अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर सीतामढ़ी पुलिस के प्रति आभार जताया। पुलिस के अनुसार, शेष बरामद मोबाइल के धारकों से संपर्क किया जा रहा है और सत्यापन के बाद उन्हें भी उनके मोबाइल लौटाए जाएंगे। एसपी अमित रंजन ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल चोरी या गुम होने की स्थिति में संबंधित थाना म...