सीतामढ़ी, मार्च 28 -- सीतामढ़ी। जिले में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मुस्कान' अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी अमित रंजन के निर्देश पर जिला आसूचना इकाई की टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 53 चोरी व गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए, इनकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। मोबाइल वापस मिलने पर लाभुकों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कई लोगों ने बताया कि उन्हें अपने खोए मोबाइल मिलने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी, लेकिन पुलिस की पहल से उनकी उम्मीद फिर से जाग उठी। लोगों ने जिला पुलिस के प्रति आभार जताते हुए इस अभियान की सराहना की। इस अभियान में जिला आसूचना इकाई की टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में डीआईयू प्रभारी एसआई मोसिर अली, एसआई पंकज यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे, इन...