बाराबंकी, अप्रैल 21 -- जैदपुर। दो सप्ताह पहले ग्राम दौलतपुर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के कब्जे से सोने चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। कोतवाल संतोष सिंह, दरोगा जयचन्द्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान ग्राम बस बरौली के पास से दो युवकों को पकड़ा। पूछताछ करने पर युवकों ने अपना नाम आनन्द प्रकाश उर्फ लवकुश, चांदबाबू उर्फ मदन निवासी ग्राम दौलतपुर बताया। पुलिस ने बताया कि दोनों युवको ने दो सप्ताह पहले ग्राम दौलतपुर में स्थित घर से नकदी सामान व आभूषणों को चोरी किया था। यह भी पढ़ें- चोरी की घटना का खुलासा, दो गिरफ्तार पुलिस ने दोनों चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है। यह भी पढ़ें- बंद घर में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...