फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 13 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। अदालत ने अलग-अलग चोरियों के मामले में दोषी को छह वर्ष तीन माह की सजा से दंडित किया है। कोर्ट ने जुर्माना भी सुनाया है। मऊदरवाजा थाने के माधौपुर निवासी अरुण यादव के खिलाफ थाने में अलग अलग चोरी के मुकदमे दर्ज कराये गये थे। यह मुकदमे वर्ष 2020 के आस पास के हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। न्यायाधीश ने दोषी अरुण यादव को छह वर्ष तीन माह की सजा से दंडित किया है। यह भी पढ़ें- चोरी में दोषी को छह वर्ष तीन माह की सजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...