चोरी में चार आरोपी गिरफ्तार, बर्तन-मोबाइल बरामद
मेरठ, मई 12 -- थाना मवाना पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए घुमंतु परिवार के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पीतल, स्टील और सिल्वर के बर्तन सहित दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को धरपकड़ अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे स्थित बाग के पास दबिश देकर पेलवा उर्फ महेंद्र पुत्र गौतम (20), मिशन पुत्र स्व. किशन (19), गरीबदास उर्फ देशराज पुत्र मिलक (19) और सितम्बर पुत्र स्व. किशन शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम कादीपुर थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर के निवासी बताए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने 8/9 मई की रात पांडव चौक क्षेत्र स्थित एक घर से हलवाई बारदाने का सामान चोरी करना स्वीकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.