बोकारो, मार्च 11 -- बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत कथारा रसियन कॉलोनी के प्रखर सिंह के आवास में बीते 25 फरवरी को चोरी की घटना में पुलिस को सफलता मिली है। बोकारो थर्मल इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव ने बताया कि थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी की टीम गठित कर चोरों को धर पकड़ करने की कवायद शुरु की गई। इसी क्रमं में पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कथारा के तीन युवकों को थाना ले जाकर पूछताछ की गई जिनकी निशानदेही पर चोरी की गई बाइक सहित अन्य सामान बरामद किए गए। वहीं इनमें दो लोग सुमित राम व फुरकान अंसारी को तेनुघाट जेल भेज दिया गया। वहीं अन्य चोरों की धर-पकड़ के लिए अभियान जारी है, जल्द ही वे भी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...