सीतामढ़ी, मार्च 13 -- सीतामढ़ी। चोरी के एक मामले में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त को पुनौरा थाना पुलिस ने बुधवार देर रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के पछोड़ गांव निवासी बिरु पासवान के रूप में की गई है। पुनौरा थानाध्यक्ष रमन राज ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त अभियुक्त अपने घर पर आकर रह रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि बिरु पासवान चोरी के एक मामले में काफी दिनों से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...