गिरडीह, जून 12 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के घटित चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस ने अपनी तफ्तीश तेज कर दी है। नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह की अगुवाई में नगर पुलिस की टीम शहर में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे चोरों को पकड़ने के लिए लगातार छापामारी कर रही है। बुधवार की रात पुलिस ने शहर से लेकर दूसरे जिले तक में छापामारी की है। कई लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हालांकि अभी पुलिस कुछ नहीं बता रही है। पुलिस का कहना है कि कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद जो निर्दोष मिले हैं उन्हें छोड़ दिया गया है। वहीं अभी भी कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है। बता दें कि शहर में हाल के दिनों में एक के बाद एक कई चोरी की घटनाएं घटी है। लगातार घट रही चोरी की घटनाओं से नगर पुलिस भी खासा परेशान ह...