चोरी मामले में दो युवकों को ले गई छत्तीसगढ़ पुलिस
धनबाद, जुलाई 24 -- ट्रक सहित सरिया चोरी के एक मामले की जांच के सिलसिले में छत्तीसगढ़ पुलिस गुरुवार को बरोरा थाना क्षेत्र के हरिणा पहुंची। चक्रधरनगर थाना (रायगढ़) कांड संख्या 528/25 के अनुसंधान के तहत एएसआई आशिक रात्रे अपनी टीम के साथ बरोरा पुलिस के सहयोग से हरिणा बस्ती पहुंचे। यहां से अभय रवानी व प्रेम रवानी को पूछताछ के लिए अपने साथ छत्तीसगढ़ ले गई। बताया जा रहा है कि सरिया लोड एक ट्रक गंतव्य तक नहीं पहुंचकर बीच रास्ते से ही गायब हो गया था। इसी मामले की जांच के दौरान मिले सुराग के आधार पर छत्तीसगढ़ पुलिस हरिणा पहुंची थी। यह भी पढ़ें- Madhubani News: अपहृत युवक पुपरी रेलवे स्टेशन बरामद, पांच अपहरणकर्ता गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.