चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
भागलपुर, अक्टूबर 7 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर जमालपुर पंचायत के वार्ड संख्या-12 में घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी मामले में बिहपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार की देर रात दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में बिहपुर निवासी मोहम्मद गोलू और मोहम्मद सेय्यर शामिल हैं। दोनों पर दो अक्टूबर की रात मोहम्मद सरफराज के घर से 3.80 लाख रुपये नकद समेत करीब 4.10 लाख रुपये के जेवरात चोरी करने का आरोप है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: सीएसपी से 2.45 लाख चोरी मामले का उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.