मुंगेर, मार्च 10 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के मारवाड़ी टोला स्थित एक घर में हुई चोरी के मामले में हवेली खड़गपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक नगर के कन्हैया टोला निवासी छोटू कुमार है। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि बीते दिनों मारवाड़ी टोला के एक घर में चोरी की घटना हुई थी। मामले को लेकर हवेली खड़गपुर थाना में कांड संख्या 60/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए संदिग्धों की तलाश तेज कर दी थी। जांच के दौरान मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने नगर के कन्हैया टोला में छापेमारी कर आरोपी छोटू कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भे...