गिरडीह, फरवरी 8 -- गिरिडीह। मुफस्सिल थाना पुलिस ने चोरी मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़ीडीह निवासी अरमान अंसारी है। गिरफ्तारी के बाद शनिवार को आरोपी को पुलिस ने अदालत में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। मुफस्सिल पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अरमान मुफस्सिल थाना कांड संख्या 26/26 का अभियुक्त है। पूर्व में पुलिस ने इसी मामले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवाडीह निवासी मो मेराज अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। यह मामला बरवाडीह टुंडी रोड निवासी मो मिराज अंसारी के घर हुए चोरी मामले से जुड़ा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...