समस्तीपुर, अप्रैल 5 -- विद्यापतिनगर। स्थानीय थाना पुलिस ने वर्ष 2023 में दर्ज चोरी के एक मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना के नामजद अभियुक्त अंकित कुमार पिता मुन्ना भगत निवासी मड़वा गोपालपुर को पुलिस ने गांव से गिरफ्तार किया। उक्त आरोपी वर्ष 2023 में दर्ज चोरी के मामले में नामजद था और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे उसके गांव मड़वा गोपालपुर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.