बिजनौर, अप्रैल 7 -- नांगल सोती। लखनऊ पुलिस और सर्विलांस टीम ने नांगल क्षेत्र के दहीरपुर में दबिश देकर चोरी के मामले में एक युवक को दबोचा है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। लखनऊ पश्चिम जोन के नाका हिंडोला थाना क्षेत्र में हाल ही में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई थी। मामले में सोमवार को सीनियर उप निरीक्षक अवधेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीम नांगल थाने पहुंची। टीम ने दहीरपुर में दबिश देकर एक बदमाश को कब्जे में लिया है। हिरासत में लिया गया युवक क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहता है जबकि एक अन्य बदमाश अभी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी है। पुलिस दोनों बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...