कौशाम्बी, जुलाई 25 -- करारी थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी दिलीप कुमार केसरवानी ने बताया कि उसने अपने घर पर ही परचून की दुकान खोल रखी है। गुरुवार की रात वह और उसके परिवार के सदस्य सो गए। इस दौरान दरवाजा तोड़कर दुकान में घुसे चोर एक लाख रुपया नकद, पायल, बिछिया, लॉकेट और गुल्लक फोड़कर उसमें रखा रुपया भी निकाल ले गए। इस संबंध में करारी इंस्पेक्टर संजय कुमार का कहना है कि मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश शुरू करा दी गई है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...