बलरामपुर, अगस्त 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। चोरी और नकबजनी की घटनाओं में कथित तौर पर लगातार सक्रिय दो आरोपियों पर अब संगठित अपराध की धारा में शिकंजा कसने की तैयारी है। कोतवाली देहात पुलिस ने दोनों के बीच आपराधिक गठजोड़ और लगातार चोरी की घटनाओं में संलिप्तता के आधार पर उन्हें सिंडिकेट के सदस्य के रूप में चिह्नित किया है। पुलिस अधीक्षक के अनुमोदन के बाद दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 111 की उपधारा 2(ख) और 4 के तहत अभियोग पंजीकृत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक ग्राम भीखपुर निवासी विकास पाण्डेय पुत्र ओमप्रकाश पाण्डेय को कथित सिंडिकेट का सरगना और श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम रमवापुर डकही निवासी मनीष कुमार मिश्रा पुत्र भगौती प्रसाद को उसका सक्रिय साथी बताया गया है। पुलिस का आरोप है कि...