चोरी-नकबजनी का सिंडिकेट चलाने वाला सरगना गिरफ्तार
बलरामपुर, अगस्त 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। चोरी और नकबजनी की घटनाओं को संगठित तरीके से अंजाम देने वाले कथित आपराधिक सिंडिकेट के सरगना को कोतवाली देहात पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी जेल से छूटने के बाद दोबारा साथियों को जुटाकर चोरी को अंजाम देने की तैयारी में था। आरोपी के खिलाफ बलरामपुर और श्रावस्ती के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी और चोरी का माल बरामद होने से संबंधित छह मुकदमे दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश कुमार तिवारी की तहरीर पर आठ अगस्त को विकास पांडेय पुत्र ओमप्रकाश पांडेय निवासी भीखपुर कोतवाली देहात व मनीष कुमार मिश्र निवासी रमवापुर डकही थाना इकौना जनपद श्रावस्ती के खिलाफ आपराधिक सिंडिकेट गठित कर संगठित रूप से चोरी और नकबजनी करने तथा आर्थिक लाभ अर्जित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों की आपराधिक गतिविध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.