बांदा, अप्रैल 14 -- अतर्रा। थाना अतर्रा पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतर्जनपदीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी के 154 ग्राम सफेद धातु के टंच व 42 हजार नकदी समेत अवैध तमंचा, कारतूस बरामद किया है। अतर्रा सीओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया क्षेत्र में कुछ दिनों से चोरी व टप्पेबाजी की कई घटनाएं सामने आई थीं। जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया था। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से पहचान कर मुखबिर की सूचना पर आरोपी शम्भू निवासी चिल्ला माफी थाना पहाड़ी चित्रकूट, हाल मुकाम चमरा मंडी कर्वी अतर्रा के जरुहा चौकी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर चित्रकूट में भी चोरी व टप्पेबाजी, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी समेत दस मामले दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.