पीलीभीत, मार्च 11 -- दियोरिया कला। सोंधा से गझाड़ा नहर के पास खड़े नीम के प्रतिबंधित चार विशालकाय पेड़ व एक अन्य समेत पांच पेड़ों को चोरी छिपे काट लिया गया। नहर विभाग के सींचपाल मो आतिफ खां, वन विभाग के वन दरोगा मो इकबाल की तहरीर पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि सींचपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...