नई दिल्ली, मार्च 28 -- नई दिल्ली, का. सं.। शाहदरा जिला पुलिस ने 'ऑपरेशन विश्वास' के तहत करीब 50 लाख रुपये के चोरी, लूटे और गुम हुए 320 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शनिवार को शाहदरा डीसीपी कार्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में ये मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए। शाहदरा जिले के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा के नेतृत्व में एक जनवरी को इस अभियान की शुरुआत की गई थी। टीम ने भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल और आईएमईआई व सीडीआर विश्लेषण की मदद से मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद जिले के विभिन्न थानों की 13 टीमों ने मिलकर दिल्ली समेत यूपी और हरियाणा में ट्रैक किए गए इन फोन को बरामद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.