दरभंगा, दिसम्बर 7 -- बहेड़ी। नगर पंचायत बहेड़ी से चोरी की गई स्कॉर्पियो 13 दिन बाद शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के कुम्हिया चौक से लावारिस स्थिति में बरामद की गई। बहेड़ी निवासी आकाश साहु की स्कॉर्पियो गत 23 नवंबर की रात चोरी कर ली गई थी। गाड़ी मालिक ने दो अज्ञात के विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। उक्त गाड़ी कुम्हिया चौक पर लगी देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी जब्त कर थाना लाया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि गाड़ी बरामद कर ली गई है। चोरी में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...