देवघर, मार्च 10 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के डाबरग्राम पुलिस लाइन के समीप से चोरी गई एक मोटरसाइकिल जसीडीह पुलिस ने बरामद कर ली है। मामले में पुलिस आगे की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार करीब एक माह पहले मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी कर दी थी और खाना खाने अंदर चले गए थे। कुछ देर बाद बाहर आने पर देखा कि मोटरसाइकिल गायब है। उसके बाद आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर थाना में शिकायत दी गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि चोरी गई मोटरसाइकिल जसीडीह स्टेशन परिसर में खड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और मोटरसाइकिल जब्त कर थाना ले गई। जांच के दौरान पाया गया कि मोटरसाइकिल का आगे और पीछे का नंबर प्लेट तोड़कर डिक्की में रख दिया गया था। डिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.