शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- बंडा। करीब 12 दिन पहले चोरी हुई मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद कर लिया है और चोरी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गांव सिंगापुर पनई निवासी प्रमोद कुमार ने 14 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि हसनापुर के पास जन सेवा केंद्र पर खड़ी उनकी बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने जांच के बाद गांव इंदलपुर निवासी राजेश व हरिओम को ददिउरी मोड़ से गिरफ्तार किया। दोनों के पास से चोरी की गई बाइक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...