गढ़वा, दिसम्बर 12 -- मझिआंव। थानांतर्गत बकोइया गांव से पिछने तीन दिसंबर को चोरी हुए तीन गाय जिला मुख्यालय के ऊंचरी मोहल्ले से बरामद किया गया। उक्त संबंध में बकोइया निवासी शिवनारायण चौधरी के पुत्र चंदन कुमार चौधरी द्वारा स्थानीय थाना में गाय चोरी के मामले में मेराल थानांतर्गत टिकुलडीहा गांव निवासी असलम खान के पुत्र सलीम खान के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। उसके गाय के साथ मटूकी पासवान का भी दो गाय चोर साथ में ले गए थे। काफी खोजबीन के बाद जानकारी मिली की उसकी चोरी गई गाय ऊंचरी मोहल्ला निवासी एकबाल कुरेशी के पास है। एकबाल ने बताया कि 19 हजार रुपये में उसने उक्त गाय खरीदी है। उसने उक्त गाय मेराल थानांतर्गत टिकुलडीहा निवासी सलीम से खरीदी है। मामले की जानकारी देने के बाद गाय साथ अपने घर ले गया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो ने बताया कि प्राथमिकी...