कटिहार, दिसम्बर 28 -- कटिहार, एक संवाददाता सहायक थाना क्षेत्र के जीआरपी चौक से चोरी गई टोटो को पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही एक युवक को चोरी के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि जीआरपी चौक से एक टोटो चोरी हो गया था। इस मामले में केस दर्ज किए जाने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान किया गया था। पहचान करने के बाद आरोपी के घर छापेमारी कर उसके पास से चोरी गई टोटो को बरामद किया गया। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान जेल के सामने स्थिति लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के समीप रहने वाले सुमित कुमार के रूप में किया गया है। आरोपी को मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...