एटा, मई 10 -- नूहखेड़ा, गांव कुशवा में युवक को चोरी खुलासे में पुलिस की मदद करना भारी पड़ गया। गांव के ही नामजद हमलावरों ने शनिवार की शाम खेत से चारा लेकर घर लौट रहे युवक पर सरिया और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली अवागढ़ के गांव कुशवा निवासी कुश पाराशर ने बताया कि शनिवार शाम को खेत से चारा लेकर घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव के नीटू सहित पांच आरोपियों ने रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए सरिया और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। सिर में चोट लगने से घायल हो गए। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित के अनुसार कुछ महीने पहले गांव में एक इंजन...