मोतिहारी, फरवरी 1 -- मोतिहारी, निसं। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस ने अभियान चलाकर 71 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में चोरी कांड के 6, शराब तस्करी में 2, शराब सेवन में 28, वांरट में 23 सहित विविध कांड में 12 शामिल है। पूछताछ के बाद 43 अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 33 वारंट का निष्पादन किया गया है। जबकि 653 वाहनों से 4,83,500 रुपए का चालान काटा गया है। वहीं 150 लीटर देसी चुलाई शराब व 255 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...