चोरी के 17 वाहनों समेत चार आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- नई दिल्ली, प्र.सं। बाहरी दिल्ली जिले की एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वाड टीम ने चोरी की वारदातों में शामिल चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही चोरी की 17 दोपहिया वाहन बरामद हुए। 'ऑपरेशन कवच' के तहत यह अभियान चलाया गया। बाहरी जिला डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा। आरोपियों की पहचान मोहित, विकास, गौरव और अमित के तौर पर हुई। वे चोरी के वाहन झपटमारों को वारदात करने के लिए बेचते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.