फरीदाबाद, नवम्बर 30 -- नूंह। जिला पुलिस ने चोरीशुदा मोबाइल फोनों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 15 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की बाजार कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये मोबाइल फाेन साइबर ठगों और अन्य बदमाशों को बेचे जाने थे। घटना 29 नवंबर की रात करीब 9 बजे की है। बिछौर थाना प्रभारी के निर्देश पर एसआई प्रीतम सिंह अपनी टीम के साथ सुनहेड़ा बॉर्डर पर गश्त कर रहे थे। उसी दौरान गुप्तचर ने सूचना दी कि दो अपराधी अपने दो अज्ञात साथियों के साथ सुनहेड़ा से नेहदा गांव जाने वाली सड़क पर सुनहेड़ा रोड से करीब 500 मीटर दूर एक खाली प्लॉट में चोरी के मोबाइल फोन बेचने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस को देखकर बदमाश बाइक पर सवार होकर बैग छोड़कर फरार हो गए।...