समस्तीपुर, जनवरी 8 -- समस्तीपुर। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने आम नागरिकों के चोरी, झपटमारी एवं गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी कर उसके धारकों को सौंपा। गुरुवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेस वार्ता का आयोजन कर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने करीब 28 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के कुल 116 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा। मोबाइल वापस मिलते ही लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कई मोबाइल धारकों ने पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया मोबाइल दोबारा मिल पाएगा। एसपी ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर जिले में चोरी व गुम हुए मोबाइल की रिकवरी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का नेतृत्व साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक के नेतृत्व में किया गया। अभियान के तहत जिले में छह मोबाइल रिकवरी टीमों का ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.