फतेहपुर, अप्रैल 8 -- फतेहपुर। जिले में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिये एसपी लगातार प्रयास रत हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने ऐसे इलाकों को चिन्हित कर लिया है, जहां चोरी की घटनाएं सबसे अधिक हो रही हैं। इनमें खागा, बिंदकी और असोथर थाना क्षेत्र प्रमुख रुप से सामने आए हैं। इन थाना क्षेत्रों को चोरी के हाटस्पाट के रुप में चिंहित किया गया है। हाटस्पाट में निगरानी तेज की गई है। एसपी के निर्देश पर इन चिन्हित क्षेत्रों में अब गश्त बढ़ाई जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के साथ रात में विशेष निगरानी रखी जा रही है। इन चिंहित इलाकों में अतिरिक्त पिकेट प्वांइट बनाए गए हैं। पुलिस ने गश्त भी बढ़ाई है। थाना पुलिस को अलर्ट किया गया है। सीओ को मानीटरिंग के लिये लगाया गया है। सीओ व्हाटसएप ग्रुप के जरिये पिकेट और गश्त में मौजूद पुलिस ...