आरा, जून 21 -- -पटना जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के इलाके से पकड़े गये सभी चोर -सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सूत्र के जरिए चोरों तक पहुंची नगर थाने की पुलिस -120 ग्राम सोना, 1.7 किलो चांदी, एक लाख 66 हजार रुपये नगद, पांच मोबाइल बरामद आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नगर थाने की पुलिस ने चोरी के सोने-चांदी के जेवर और नगदी के साथ अंतर जिला चोर गिरोह के चार शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के 120 ग्राम सोना, 1.7 किलोग्राम चांदी, एक लाख 66 हजार रुपये नगद और पांच मोबाइल बरामद किये गये हैं। एक स्कॉर्पियो भी जब्त की गयी है। गिरफ्तार चोरों में पटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बैरिया बस स्टैंड निवासी लल्लू कुमार, उसकी पत्नी कांति देवी, मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के अखिलेश नगर गुलजारबाग निवासी विनोद साह की पत्नी ध्रुपातो देवी और सुलतानगंज ...