नवादा, मार्च 24 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नालंदा जिले के अस्थावां थाने की पुलिस ने नगर थाने की पुलिस के साथ नवादा में छापेमारी कर चोरी का आभूषण खरीदने के आरोप में एक आभूषण व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर नवादा से आभूषण का गलाया हुआ सोना बिस्किट के रूप में बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नवादा के नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार के निवासी ओमप्रकाश का बेटा सूरज कुमार के रूप में की गयी है। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने एक अन्य जगह से सोने का बिस्किट बरामद किया। जिसका वजन 49.12 ग्राम बताया जाता है। आभूषण व्यवसायी पर चोरी का आभूषण खरीदने के आरोप हैं। मामला अस्थावां थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में पूर्व मुखिया के बंद घर में लाखों के गहनों की चोरी से जुड़ा है। इस मामले में अस्थावां पुलिस ने सूरज समेत पांच आरोपितों क...