चोरी के सोना खरीदने के आरोपी की तलाश में यूपी पुलिस का छापा
साहिबगंज, जुलाई 29 -- उधवा। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए सोना चोरी मामले में वहां की पुलिस ने बीते रात राधानगर थाना क्षेत्र के बेगमगंज में छापेमारी की। जानकारी के अनुसार दो साल पहले प्रयागराज टाउन थाना क्षेत्र के एक ज्वेलरी दुकान में लाखों का सोना व चांदी चोरी हुई थी। चोरी के इस मामले में अब तक चोर गिरोह के चार सदस्य व एक ज्वेलरी खरीदने वाले व्यक्ति को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। चोरी के सोना खरीदने के आरोप में उत्तर प्रदेश पुलिस ने राधानगर थाना पुलिस के सहयोग से स्थानीय स्वर्णकार महेश की तलाश में छापेमारी की। हालांकि वह अपने घर में नहीं मिला। इस वजह से उत्तर पुलिस पुलिस बैरंग लौट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.