बलिया, फरवरी 18 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। करीब एक माह पहले हुई चोरी की घटना का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। चोरी के सामान संग पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि इस घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की पुलिस खोजबीन कर रही है। इलाके के बैजनाथपुर निवासी वीरेंद्र वर्मा के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर 17 जनवरी को लाखों रुपये मूल्य के सामान लेकर चले गये थे। इसकी सूचना पाकर सूरत से गांव पहुंचे विरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने 23 जनवरी को मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने मंगलवार की रात बैजनाथपुर निवासी दिलीप वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसी गांव के दीपू यादव और नीरज यादव के घर से चोरी के तीन बैग, एक ट्राली बैग के साथ अन्य सामान बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस घटना में शामिल दीपू और नीरज की...