मधुबनी, दिसम्बर 26 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। अंधराठाढ़ी व बाबूबरही में पिछले दिनों हुई चोरी की अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। चोरी गई सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि अंधराठाढ़ी के गनौली निवासी अनुज कुमार झा, अंधरा गांव के अखलाकुर रहमान बाबूबरही थाना क्षेत्र के नवनगर निवासी शिवम कुमार मिश्र,बाबूबरही के दीपक साह, मुकेश कुमार,गोपाल कुमार गोसाई एवं खुटौना थाना क्षेत्र के बाड़ाधात निवासी शिवशंकर यादव को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि चोरों के पास से बैट्री,माइक, युनिट स्पीकर, मशीन, मोटर, पीतल का तसला,पीतल का लोटा, पीतल का ग्लास,पीतल का कराही,पीतल का कठौत,पीतल का थाली, करौछ, छोलनी एवं कटोरा बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार चोरों न...