कुशीनगर, अगस्त 17 -- पडरौना। कप्तानगंज थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थाना क्षेत्र से 05 नफर अभियुक्त को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया व उनके पास से चोरी के रेलवे में इस्तेमाल करने वाला सिग्नल तार 20 फीट, 640 रूपये नगद, तीन हेक्सा ब्लेड, एक पेचकस व घटना में प्रयुक्त आटो की बरामदगी की है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना में केस दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने राजन चौधरी उर्फ छड्डू पुत्र प्रकाश चौधरी निवासी दुबौली मन्दिर, विक्की गौड पुत्र जितेन्द्र गौड़ निवासी वार्ड नंबर 6 एकलव्यनगर झझवा टोला, विजय मल्ल साहनी पुत्र अनिरुद्ध साहनी, नीलेश उर्फ लालू साहनी पुत्र सम्हारु साहनी, अरकुन निषाद पुत्र परदेशी निषाद निवासी खभराभार सबहबा टोला थाना कप्तानगंज को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार कर...