मधुबनी, मार्च 12 -- फुलपरास,एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत वार्ड 12 के हटिया चौक पर पिछले दिनों एक पान व जेनरल स्टोर के गुमती में हुई चोरी मामले में थाना पुलिस सीसी टीवी व गहन छानबीन के बाद दो नाबालिग लड़के सहित चार संलिप्त को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि दुकानदार इसकी लाल यादव के लिखित बयान पर थाना में मामला दर्ज किया गया था। जिसकी जांच करते हुए चारों को गिरफ्तार किया गया और उसके निशानदेही पर चोरी गयी सामान को बरामद किया गया है। दोनों नाबालिग को बाल सुधार गृह व दो वयस्क चोर संतोष कुमार साह एवं बलराम साह को झंझारपुर जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...