देवघर, नवम्बर 29 -- देवघर,प्रतिनिधि नगर थाना पुलिस ने नगर, कुंडा और रिखिया थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी कर चोरी के सामान के साथ तीन युवकों को हिरासत में लिया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है। सूत्रों के अनुसार कार्रवाई 27 नवंबर को नगर थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर बायपास स्थित एक घर में हुई चोरी से संबंधित है। सूत्रों ने बताया कि चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने सूचना मिलने पर तत्काल छापेमारी की। इस दौरान तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया और उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस फिलहाल तीनों से मामले की जांच-पड़ताल कर रही है और यह पता लगाने में लगी है कि चोरी की वारदात में उनकी क्या भूमिका रही। पुलिस पीड़िता को थाना बुलाकर मामले के बारे में पूछताछ कर पकड़े गए आरोपी व बरामद...