सीतामढ़ी, दिसम्बर 22 -- कमतौल। जाले थाने में गत माह दर्ज चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर तीन लोगों को हरिनगर फोरलेन से गिरफ्तार कर लिया। तीनों सीतामढ़ी जिले के रहने वाले हैं। उनके पास से चांदी का एक ग्लास, एक जोड़ी पायल, चांदी का एक सिक्का, जेवरात रखने वाला डब्बा समेत घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार सभी बदमाशों को बरामद सामान के साथ पुलिस अभिरक्षा में रविवार को कोर्ट में प्रस्तुत करने को भेज दिया गया। रविवार को अहियारी अहिल्यास्थान स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सदर टू कमतौल के एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि जाले थाना क्षेत्र के रेवढ़ा गांव में गत 27 नवंबर की रात शकीला खातून पति मो. अलीहुसैन के बंद घर में चोरी हुई थी। मामले में पीड़िता की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराये जाने क...