प्रयागराज, मई 10 -- आरपीएफ नैनी की टीम ने रेलवे के सामान के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तलाशी के दौरान 12 पीस पेंड्रोल क्लिप बरामद हुआ है। आरपीएफ इंस्पेक्टर नैनी के मुताबिक टीम ने नैनी स्टेशन रोड से टीएसएस की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक कबाड़ी को सफेद रंग के झोले में रेलवे के सामान के साथ पकड़ा। साथ ही वहीं पर मौजू रेलवे संपत्ति को बेचने वाले व्यक्ति को भी पकड़ा गया। चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम विकास निवासी नैनी बताया। वहीं कबाड़ी ने अपना नाम रामजी जायसवाल निवासी तारुन बाजार, जिला अयोध्या बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.