भदोही, फरवरी 18 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाने की पुलिस ने छह शातिर चोरों को दबोचने का दावा किया। उनके पास से चोरी के सामान बरामद किए गए। राजीव कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी औराई ने बताया कि चौरी की पुलिस ने रात को गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर वेदमनपुर परसीपुर (वन विभाग नर्सरी के बगल) से चोरों को दबोचा। दो अपचारी आरोपितों के साथ ही किशन बिंद, आशीष बिंद, आकाश बिंद निवासी भाला तथा नितेश दुबे निवासी जगदीशपुर को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से चोरी के सामान बरामद किए गए। पुलिस टीम में केदार राम, महेन्द्र कुमार राम, दिनेश कुमार गौतम, सुरेश कुमार यादव, अरविन्द कुमार, सुजीत चौधरी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.