हाजीपुर, अप्रैल 30 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता काजीपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को पहेतिया गांव में छापेमारी कर चोरी के समान के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोर स्थानीय थाना क्षेत्र के पहेतिया गांव निवासी नागेंद्र साहनी के पुत्र रणधीर कुमार एवं राजीव साहनी के पुत्र अतुल कुमार बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों चोर के पास से टीवी, गैस सिलेंडर, मोटर एवं अन्य सामान बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार पहेतिया गांव निवासी लड्डू राम के पुत्र राहुल कुमार के घर पर बीते सोमवार को अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी करने के बाद चोर का सामान पास के ही एक व्यक्ति के यहां छिपाकर रख दिया था। दूसरे दिन चोरी के समान को आपस में बांट रहे थे। सूचना स्थानीय लोगों ने काजीपुर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलत...