बिजनौर, अप्रैल 7 -- स्योहारा। पुलिस ने चोरी के समान के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान किया है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि ग्राम मलकपुर निवासी ममता पत्नी मूलचंद ने पुलिस में अभियोग पंजीकृत कराया था कि गांव के ही आकाश पुत्र करणवीर ने उसके घर से दो सोलर पैनल प्लेट, एक बैटरा, स्टेबलाइजर दो गैस के सिलेंडर और अन्य सामान चोरी कर लिया है।पुलिस ने अभियोग पंजीकृत करने के बाद चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि ग्राम निवासी आकाश पुत्र करणवीर और उसके साथी तालिव पुत्र मतलूब, नरेश पुत्र हरिओम ने इस चोरी को अंजाम दिया था। पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए सामान की बरामदगी भी कर ली है और इनका चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.